Sunday ,August 30, 2026
होमछत्तीसगढ़विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए...

विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

 Newsbaji  |  Aug 29, 2026 06:42 PM  | 
Last Updated : Aug 29, 2026 06:42 PM
विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बने
विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बने

रायपुर। राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक के पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (CSFDCL) के कार्यकारी संचालक के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 29 अगस्त 2026 को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से आदेश जारी किया गया है।

GAD के आदेश के बाद वन विभाग में वापसी
बताया गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 18 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर विवेक आचार्य की सेवाएं वन विभाग को वापस कर दी थीं। इसी आदेश के परिपालन में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने उनकी नई पदस्थापना की है। नए आदेश के अनुसार विवेक आचार्य को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड में कार्यकारी संचालक के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। उनकी नई जिम्मेदारी वन विकास, वानिकी गतिविधियों तथा निगम से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

2006 बैच के IFS अधिकारी हैं विवेक आचार्य
विवेक आचार्य भारतीय वन सेवा के 2006 बैच के अधिकारी हैं। राज्य प्रशासन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों पर कार्य करने के बाद वे छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ थे। अब शासन ने उन्हें पर्यटन मंडल से हटाकर वन विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft