रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा 1994 बैच के अफसर विकासशील होंगे। राज्य की नौकरशाही से लेकर सत्ता के गलियारों में रविवार शाम से लेकर देर रात तक इसी खबर की गूंज रही। राज्य के मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें 03 माह के लिए संविदा नियुक्ति दी गई थी। यह कार्यकाल भी अब पूरा होने को है। लिहाजा, राज्य में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होना है। वे राज्य के 13वें मुख्य सचिव होंगे।
प्रतिनियुक्ति पर हैं विकासशील
विकासशील छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अफसर हैं, लेकिन वे लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार के लिए सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें राज्य से लेकर केंद्र की नौकरशाही में लंबा अनुभव है। उनके मुख्य सचिव बनने की अचानक शुरू हुई चर्चा के बीच ये जानकारी मिली कि केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने 12 सितंबर को उन्हें वापस बुलाने का आदेश जारी किया और 24 घंटे के भीतर ही विकासशील स्वास्थ्य मनीला से औपचारिक रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया, जहां वे कार्यकारी निदेशक के सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। अगले ही दिन विदाई समारोह आयोजित किया गया।
करियर पर डालें नजर
विकासशील वर्ष 2000, में नवगठित छत्तीसगढ़ कैडर में जाने से पहले मध्यप्रदेश में अपने करियर की शुरुआत करते हुए, उन्होंने कोरिया, बिलासपुर और रायपुर में बतौर कलेक्टर कार्य किया। राज्य सचिवालय में उन्होंने स्कूली शिक्षा, खाद्य, सामान्य प्रशासन और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला है। दिल्ली में उनके कार्यकाल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में उनकी राष्ट्रीय साख को और निखारा है। उन्होंने, जनवरी 2024 में भारत के सबसे महत्वाकांक्षी ग्रामीण जल आपूर्ति कार्यक्रमों में से एक का भी संचालन किया।
ADB से हुए रिलीव
भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने हाल ही में ADB को पत्र लिखकर विकासशील को समय से पहले रिलीव करने का अनुरोध किया था। भारत सरकार के पत्र के बाद एडीबी ने उन्हें रिलीव कर दिया है। बताया जा रहा है कि विकासशील अगले हफ्ते ही रायपुर आ सकते है। उनकी पत्नी निधी छिब्बर भी 1994 बैच की IAS अधिकारी हैं, वो भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से रिलीव होकर छत्तीसगढ़ लौट रही है।
13 वें मुख्य सचिव होंगे विकासशील
1. अरुण कुमार – 30 अक्टूबर 2000 से 31 जनवरी 2003
2. एस.के. मिश्रा – 31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004
3. ए.के. विजयवर्गीय – 1 जुलाई 2004 से 7 नवंबर 2005
4. आर.पी. बागी – 7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007
5. शिवराज सिंह – 31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008
6. पी. जॉय उमेन – 31 जुलाई 2008 से 7 फरवरी 2012
7. सुनील कुमार – 7 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2014
8. विवेक ढांड – 28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018
9. अजय सिंह – 11 जनवरी 2018 से 2 जनवरी 2019
10. सुनील कुजूर – 2 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019
11. आर.पी. मंडल – 31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020
12. अमिताभ जैन – 1 दिसंबर 2020 से (कार्यकाल जारी, 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त, इसके बाद 3 माह का सेवा विस्तार 30 सितंबर 2025 तक।)
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft