दुर्ग। वैलेंटाइन डे के मद्देनज़र दुर्ग जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दुर्ग पुलिस द्वारा पूरे जिले में विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि या असामाजिक तत्वों की हरकतों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकें।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुलिस प्रशासन ने 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 05 नगर पुलिस अधीक्षक एवं 30 थाना प्रभारियों को उनके-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी राजपत्रित अधिकारी अपने अनुभागों में निरंतर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में 33 अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियों की तैनाती की गई है। ये टीमें पार्क, गार्डन, मॉल, प्रमुख बाजार, पर्यटन स्थलों और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतत गश्त करेंगी। इसके अतिरिक्त 21 प्रमुख स्थानों पर फिक्स प्वाइंट ड्यूटी लगाई गई है, जहां पुलिस बल की स्थायी उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष महिला सुरक्षा टीमों को भी तैनात किया गया है, जिन्हें सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। डायल-112, पुलिस कंट्रोल रूम तथा रिजर्व बल को त्वरित प्रतिक्रिया के लिए अलर्ट मोड में रखा गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त यातायात बल लगाया गया है। सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अवांछित गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft