मुंगेली. रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर गड्ढों और रोड से निकली छड़ की वजह से एक बोलेरो हादसे का शिकार हो गई, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना किरना सरगांव के पास की है, जब रायपुर से बिलासपुर जा रही बोलेरो का टायर छड़ से फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद सरगांव पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि बोलेरो के सामने का टायर हाईवे पर निकली छड़ से टकराकर फट गया, जिससे गाड़ी पलट गई. बोलेरो में सात लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है. यह हादसा इस बात का संकेत है कि एनएच पर खराब सड़क और रखरखाव में लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है.
सड़क पर गड्ढे और निकली छड़ें बनीं हादसों की वजह
नेशनल हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे और सड़कों से निकली छड़ें यात्रियों के लिए बड़े खतरे का कारण बन रही हैं. इस प्रकार की लापरवाही और सड़कों के रखरखाव की कमी आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे कई बार इन गड्ढों और निकली छड़ों की शिकायत कर चुके हैं, परंतु प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
अनदेखी पड़ रही भारी
इस हादसे ने हाईवे की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या प्रशासन का कर्तव्य नहीं है कि वह हाईवे की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करे? हादसे में तीन लोगों की मौत और चार अन्य के घायल होने से प्रशासन की अनदेखी साफ दिखाई देती है. यदि सड़कों का रखरखाव समय पर किया जाता तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था.
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, छात्रों से की शांति बनाए रखने की अपील
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft