बिलासपुर/भिलाई. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर के रायपुर मंडल स्थित भिलाई नगर में रेलवे ट्रैक को सुगम तरीके से पार करने ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. इसकी गर्डर लांचिंग 17 से 19 जुलाई तक की जानी है. इसे देखते हुए 16 और 17 जुलाई को 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जबकि लंबी दूरी की 8 ट्रेनें देर से छुटेंगी. यही नहीं, कुछ ट्रेनें दूसरे रूट से चलेंगी. इसलिए इस अवधि में यात्रा करने से लिस्ट देखकर घर से निकलना आपके लिए ठीक रहेगा.
यहां होगा काम
बता दें कि दुर्ग और भिलाई नगर के बीच ये ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. निर्माण का बहुत सारा काम हो चुका है. अब गर्डर लांचिंग की जानी है. इसके लिए 17 और 19 जुलाई को काम किया जाना है. 17 जुलाई की रात एक बजे से सुबह 6.40 बजे पहले चरण का तो 19 जुलाई की रात 11 बजे से 20 जुलाई को 3.40 बजे तक दूसरे चरण का काम होगा. इसके बनने के बाद यहां सड़क यातायात आसान हो जाएगा.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ये ट्रेनें रहेंगी लेट
ये ट्रेन दूसरे रूट से चलेगी
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft