Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़टाइगर की संदिग्ध हालत में मौत, ग्रामीणों को जंगल में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान...

टाइगर की संदिग्ध हालत में मौत, ग्रामीणों को जंगल में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

 Newsbaji  |  Dec 15, 2025 09:50 PM  | 
Last Updated : Dec 15, 2025 09:50 PM
बाघ की संदिग्ध हालत में मौत, जंगल में मिला शव, जांच में जुटा वन विभाग
बाघ की संदिग्ध हालत में मौत, जंगल में मिला शव, जांच में जुटा वन विभाग

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से सटे भैंसामुंडा क्षेत्र के जंगल में एक टाइगर का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने जंगल के भीतर टाइगर को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद इसकी सूचना वन अमले को दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की छानबीन की गई। 

चोट के निशान
शुरुआती जांच में टाइगर के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। इन निशानों को देखते हुए आपसी संघर्ष या किसी हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वन विभाग ने अभी किसी भी निष्कर्ष से मना कर रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा दिया गया है, जिससे मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सकें। 

फिलहाल, टाइगर का शिकार किया गया या नहीं अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में वन विभाग का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft