छत्तीसगढ़. मौसम में हर रोज बदलावा हो रहा है. सूरज धूप-छांव का खेल खेल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मौसम में धूप-छांव देखने को मिलेगा. प्रदेश के बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलौदाबाजा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद व रायगढ़ जिले में कई जगहों पर बारिश हुई. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने हल्के बारिश की संभावना जताई है.
खास कर बिलासपुर व सरगुजा संभाग में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. मानसून द्रोणिका के माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, रायसेन, पेंड्रा रोड, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. वहीं एक साइक्लोन सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है.
अब तक हुई है 827.7 मिलीमीटर वर्षा
मौसम विभाग के मुताबिक जून से लेकर अभी तक हुए बारिश में औसत वर्षा 827.7 मिलीमीटर दर्ज की गई है.
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft