भिलाई. मानसून देर से पहुंचने का नतीजा है कि दुर्ग जिले में भी 1 जून से अब तक बेहद कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. इसके बाद भी अब तक तहसीलवार बारिश की बात करें तो अहिवारा में सर्वाधिक 121 मिलीमीटर बारिश हुई है. भिलाई 3 में 63 मिमी बारिश दर्ज की गई है. सबसे कम बोरी तहसील में 26मिलीमीटर बारिश हुई है.
कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, 26 जून को हुई बारिश की बात करें तो आज सबसे ज्यादा बारिश अहिवारा तहसील में ही 83.6 मिमी हुई है. दुर्ग तहसील में 68.3 मिमी रिकॉर्ड की गई है. इनके अलावा अन्य तहसीलों की बात करें तो तहसील धमधा में 34.2 मिमी, तहसील पाटन में 60 मिमी, तहसील बोरी में 12 मिमी और तहसील भिलाई 3 में 63 मिमी वर्षा दर्ज की गई है.
ये है 1 जून से अब तक की बारिश
27 तक है बारिश के आसार
बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र ने फिलहाल बने सिस्टम के मुताबिक 27 जून तक अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं इस बीच नया सिस्टम बना तो बारिश आगे भी जारी रहेगी. वहीं सोमवार को प्रदेश के कई जगहों पर सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही है.
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft