रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल फ्रेट ट्रेनों के परागमन समय को कम करने, क्रू-स्टाफ की बचत और अपने उपभोक्ताओं को त्वरित डिलीवरी दने के लिए लगातार लॉन्ग हाल मालगाड़ियों का परिचालन कर रहा है। नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए सुपर शेषनाग 277 वैगनों को जोड़कर मई 2022 को मंडल के कोरबा स्टेशन से भिलाई-दुर्ग स्टेशन होते हुए नागपुर पहुंची।
बता दे कि, पिछले दिनों लोडेड चार लॉन्ग हाल रैक (सुपर शेषनाग) का परिचालन किया गया था। इससे पहले 29 जून 2020 को तीन लोडेड मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर लॉन्ग हॉल सुपर एनाकोंडा गाड़ी का परिचालन किया गया था।
कोरबा से भिलाई तक 7 घंटे से कम समय में सफर तय
इस गाड़ी में चार माल गाड़ियों को एक साथ जोड़ कर चलाया गया। सभी गाड़ियों में कोयला लदान किया हुआ था। सभी वैगनों को मिलाकर लगभग 277 वेगन और 4 लोकोमोटिव 4 गार्ड डिब्बे शामिल थे। सुपर शेषनाग ट्रेन में 12 क्रू मेंबर भी मौजूद रहे जो गाड़ी का परिचालन कर रहे थे। फोर्थ लॉन्ग हॉल रैक के परिचालन से क्रू-स्टाफ की बचत, रेलवे ट्रैक का सही इस्तेमाल और उपभोक्ताओं को त्वरित डिलीवरी मिली। लॉन्ग हाल मालगाड़ी ने कोरबा स्टेशन से भिलाई स्टेशन तक का सफर 7 घंटे से भी कम समय में तय किया।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft