खैरागढ़। छत्तीसगढ़ से बड़ी शर्मसार करने वाली घटना हुई है। जिला मुख्यालय से महज 12 किमी दूर स्थित ग्राम अवेली में गुरुवार सुबह गांव के हृदयस्थल अटल चौक पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को किसी ने जूतों की माला पहना दी।
जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह चौक से गुजर रहे थे, तो यह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। कुछ ही देर में पूरा गांव वहां इक्कठा हो गया और आक्रोश की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम कोतवाल की मदद से प्रतिमा से माला को हटाया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अटल चौक के पास दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसका समापन बुधवार रात करीब 2 बजे हुआ था। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए। दिलचस्प बात यह है कि करीब 4 बजे के आसपास चौक की सभी लाइटें बंद हो गईं, जबकि बिजली विभाग का कहना है कि उन्होंने सप्लाई बंद नहीं की थी। इससे यह आशंका गहराती है कि घटना को अंधेरे का फायदा उठाकर अंजाम दिया गया होगा।
आंदोलन की चेतावनी
गांव के पूर्व सरपंच और भाजपा नेता डोरेलाल साहू ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दे दी है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft