रायपुर. सारनाथ एक्सप्रेस में हुई फायरिंग की घटना से पर्दा उठ गया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन की ओर से बताया गया है कि कॉन्सटेबल दिनेश चंद्र से ही एक्सीडेंटली गोली चली थी. उनके शरीर से गोली पार होकर पीछे सो रहे यात्री को जा लगी. इस घटना में कॉन्स्टेबल की मौत हो गई.
बता दें कि घटना रायपुर स्टेशन की है, जहां सारनाथ एक्सप्रेस पहुंची थी और दुर्ग जा रही थी. इस ट्रेन में उसलापुर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम एस्कॉर्ट कर रही थी. टीम में एक सब इंस्पेक्टर और 4 कॉन्स्टेबल शामिल थे. उन्हीं में से एक कॉन्स्टेबल दिनेश चंद्र भी शामिल थे.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि सभी इस ट्रेन के एस 2 कोच में सवार थे. रायपुर स्टेशन पहुंचने पर जवान ट्रेन से उतर रहे थे. इसी दौरान दिनेश चंद्र के गल से एक्सीडेंटली गोली चल गई.
यह सीधे उनके पेट पर लगी और उसे पार करते हुए पीछे सो रहे यात्री को लग गई. इससे आरपीएफ जवान दिनेश चंद्र की मौत हो गई. वहीं घायल यात्री को तत्काल रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका इलाज किया जा रहा है.
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft