अंबिकापुर. अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमगा के पास शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार स्कोडा कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. हादसे में रायपुर के चंगोराभाटा इलाके के पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मृतकों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
पुलिस के अनुसार, दोनों वाहन तेज गति में थे, जिससे टक्कर घातक साबित हुई. आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे और मदद करने की कोशिश की. दुर्घटना के समय कार सवार युवक बिलासपुर की ओर जा रहे थे.
स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवा दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. मृतकों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. ट्रक को जब्त कर ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. हादसे की वजह पर जांच जारी है.
रायपुर चंगोराभाठा क्षेत्र के हैं मृतक
मृतकों की पहचान रायपुर के चंगोराभाटा क्षेत्र के युवकों के रूप में हुई है. परिवारों को सूचना दे दी गई है, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है. ये सभी दोस्त थे और एक यात्रा पर निकले थे.
लगातार हो रहे हादसे
राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और सुरक्षा नियमों की अनदेखी से हादसे लगातार बढ़ रहे हैं. यह घटना फिर से यातायात सुरक्षा के कड़े नियम लागू करने की आवश्यकता की ओर इशारा करती है. अधिकारियों ने इस मार्ग पर यातायात प्रबंधन सुधारने का आश्वासन दिया है.
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft