रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैडेट्स गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर होने वाले परेड के लिए NCC व NSS के छात्रों का चयन हुआ है। 26 जनवरी को पहली बार छत्तीसगढ़ के 30 कैडेट्स राजपथ पर परेड करते हुए दिखाई देंगे। पिछले साल सिर्फ नौ NCC कैडेट्स ने हिस्सा लिया था। इस साल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ यूनिट के तीनों विंग से 121 कैडेट्स राजपथ पर परेड करते दिखेंगे। 29 दिसबंर को NCC कैडेट्स दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।
बिग्रेडियर आशीष कुमार दास ने बताया कि, हर साल मध्यप्रदेश में राजपथ के लिए NCC कैडेट्स का चयन होता था। छत्तीसगढ़ के कैडेट्स वहां पर कैंप करते थे। इस साल छत्तीसगढ़ में ही राजपथ परेड के लिए अंतिम चयन किया गया है। मध्यप्रदेश के सारे NCC कैडेट्स यहीं आकर कैंप किए हैं। दिल्ली में लगभग एक महीने तक NCC कैडेट्स रुकते हैं। सभी कैडेट्स को अलग-अलग काम के लिए चुना जाता है।
NSS के 6 स्वयंसेवकों का चयन
छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के 6 स्वयंसेवकों का चयन दिल्ली राजपथ परेड के लिए हुआ है। इनमें तीन लड़के मृत्युंजय साहू, योगेश देवांगन, आयुष्मान चौधरी और तीन लड़कियां प्रियंका साहू, लखनी साहू, शानु वैष्णव शामिल है। हर वर्ग में दो-दो स्वयंसेवक प्रतिक्षा सूची में रखा गया है। चयनित स्वयंसेवक 30 दिसंबर को जबलपुर के लिए रवाना होगें। वहीं से मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ यूनिट से चयनित सभी स्वयंसेवक दिल्ली के लिए रवाना होंगे। चयनित स्वयंसेवक दिल्ली में रहकर 30 दिन तक सैन्य अधिकारियों से ट्रेनिंग लेंगे।
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से होगी मुलाकात
NSS अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी ने बताया कि, 26 जनवरी में परेड के बाद स्वयंसेवक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।
ACB की रेड, DEO आफिस के बाबू को 15000 रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा
ट्विनसिटी के ग्रीन वैली कॉलोनी में पुलिस की RAID, घर से मिले कई आपत्तिजनक सामान
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft