राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक के बड़गांव चारभाठा में मजदूरों का एक समूह तब हैरान रह गया, जब खुदाई में उसे एक मटका मिला. नल जल योजना अंतर्गत खुदाई का कार्य पूरे क्षेत्र में चल रहा है. चारभाठा में बीते शुक्रवार को खुदाई के दौरान मजदूरों को अचानक एक मिट्टी का मटका मिला. मटके के अंदर प्राचीन सिक्के और आभूषण मिले. इसके साथ ही 65 मुगलकालीन सिक्के भी मिले. आभूषण मिलने के बाद उस आभूषण को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिसके बाद मजदूरों और ग्रामीणों ने इस आभूषण की सूचना थाने में दी.
राजनांदगांव के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण और मज़दूर इस मटके को लेकर थाने पहुंचे. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन सिक्कों को अपने कब्जे में लिया और जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. जब सिक्के को जांचा और मौका मुआयना किया. सिक्कों के मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों में और भी पुरातत्व सामग्री मिलने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता और पुरातत्व विभाग इस क्षेत्र में खोज करेग.
बता दें कि इस क्षेत्र में चांदी के 65 सिक्के मिलने के बाद पुरातत्व विभाग को और भी संभावनाएं नजर आ रही हैं और इन क्षेत्रों में पुरातत्व विभाग की नजर है. क्षेत्र में और भी खोज किए जा सकते हैं. बहरहाल इन सिक्कों को पुरातत्व विभाग को सौंप दिया गया है और इन सिक्कों की जांच की जा रही है कि यह कौन से काल के हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह 65 सिक्के मुगलकालीन सिक्के हैं और खुदाई के दौरान यह सिक्के मिले और इसमें अरबी भाषा में कुछ शब्द लिखे गए हैं, जिसे भी पढ़ने का प्रयास किया जा रहा है.
विजिट माय स्टेट अभियान को मिला विस्तार, UPSTDC ने शुरू किए 5 नियमित धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft