बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में स्थित दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे जोन बिलासपुर के रायगढ़ रेलवे स्टेशन को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है. 3 जोड़ी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है. कोरोनाकाल के बाद इनका स्टॉपेज यहां बंद कर दिया गया था. वहीं रायगढ़ व आसपास समेत बिलासपुर रायपुर के यात्रियों को भी इससे सहूलियत होगी, क्योंकि उन्हें रायगढ़ जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का विकल्प मिल जाएगा.
बता दें कि लंबी दूरी की इन एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज देने के साथ ही रेलवे ने टाइम-टेबल भी जारी कर दिया है. इन ट्रेनों में हैदराबाद-रक्सौल अप-डाउन, सूरत-मालदा एक्सप्रेस अप-डाउन और हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस अप-डाउन शामिल हैं. दरसअल, इनका स्टॉपेज पहले भी था, लेकिन कोरोना काल के बाद अधिकांश ट्रेनों के स्टॉपेज को कम कर दिया गया था. इसमें ये तीनों ट्रेनों का स्टॉपेज भी रायगढ़ में समाप्त कर दिया गया था.
यहां देखें ट्रेनों का टाइम-टेबल
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft