बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में कलेक्टोरेट के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं की जेबें काट ली गईं. खास ये कि वहां मौजूद दिग्गज नेता ही पाकिटमारी का शिकार हुए हैं. इसके साथ ही ये घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया है. कांग्रेसी भी इस पर चुटकी ले रहे हैं.
बता दें कि बीजेपी की ओर से प्रदेशभर में अमानक खाद और मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन और कलेक्टोरेट के घेराव का निर्णय लिया गया था. इसी के अनुरूप बालोद जिले में भी बीजेपी के स्थानीय दिग्गज नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.
लेकिन, इस प्रदर्शन के बीच रोचक वाकया ये हुआ कि इन दिग्गज बीजेपी नेताओं के साथ ही पाकेटमारी जैसी घटना हो गई. दरअसल, ग्राम झलमला में धरना प्रदर्शन की शुरुआत की गई थी और कलेक्टोरेट का घेराव करने पहुंचे. इस दौरान पुलिस व बीजेपी के बीच झड़प भी हुई. वहीं इन्हीं घटनाक्रमों के बीच नेता पाकिटमारी का शिकार हो गए.
इनके साथ हुई पाकिटमारी
कांग्रेसियों ने ये कहा
पाकिटमारी की इस घटना को लेकर कांग्रेसियों ने चुटकी ली है. एक नेता ने कहा कि पूरा प्रदर्शन बीजेपी का था, वहां पूरे बीजेपी के नेता मौजूद थे. इसके बाद भी बीजेपी नेताओं की पॉकेटमारी हो गई. ये तो बड़ी बात हो गई. अब ये तो प्रदर्शन में मौजूद बीजेपी नेता ही बता सकते हैं.
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft