कांकेर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंची हैं. इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया और फिर वे वहां के लिए रवाना हुई थीं. कांकेर में उन्होंने जनरल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से भेंट की. उनसे पढ़ाई और कॅरियर पर बातें की. इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं ने उन्हें बांस की माला भेंट की.
कांकेर में प्रियंका गांधी के मुख्य आतिथ्य में पंचायतीराज और नगरीय निकाय महासम्मेलन का आयोजन राज्य सरकार की ओर से रखा गया है. विधानसभा चुनाव करीब होने से इसके सियासी मायने ही प्रमुख हैं. लिहाजा पार्टी की नजर जिले की 3 विधानसभा सीटों कांकेर, भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ पर है. हालांकि तीनों में कांग्रेस का ही कब्जा है. अब इन्हें बचाए रखने की कवायद का इसे अहम हिस्सा माना जा रहा है.
हेलिपेड पर की मुलाकात
कांकेर के गोविंदपुर हेलीपैड पर पहुंचने के बाद यहां प्रियंका गांधी ने जनरल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से मुलाकात की और उनसे चर्चा की. फिर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं ने उन्हें बांस से बनी माला पहनाई. तब कक्षा 11वीं व 12वीं की छात्राओं ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई.
प्रियंका ने चलाया चरखा
इसके बाद प्रियंका गांधी आयोजन स्थल पर पहुंचकर स्टालों का जायजा लिया. यहां माटी कला के स्टाल पर उन्होंने रंगाई की. साथ ही चरखा चलाकर सूत भी काता.
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft