रायपुर। भारतीय रेल प्रशासन लगातार यात्री ट्रेनों को रद्द कर रहा है और यह सिलसिला जारी है। हर माह रेलवे की ओर से 50 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इस बार फिर से रेलवे ने अगस्त और सितंबर महीने में 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं, 7 ट्रेनें देरी से तो वहीं, दो ट्रेनों के मार्ग को ही परिवर्तित कर दिया है।
रेल प्रशासन के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा यार्ड नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 24 दिनों का प्री-एनआई 16 अगस्त से 8 सितंबर तक और 25वें दिन 9 सितंबर को 6 घंटे, सुबह 11 से शाम 5 बजे तक पूर्ण यातायात ब्लॉक रहेगा। साथ ही एक दिन के लिए 10 सितंबर को भी कार्य किया जाएगा। इसके कारण दपूमरे की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
गाड़ी 18109/18110 टाटा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस टाटा एक्सप्रेस 19 से 21 अगस्त व 24 अगस्त से 2 सितंबर तक और 5 सितंबर से 10 सितंबर तक यह ट्रेन रद्द रहेगी।
* गाड़ी 17007 चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 अगस्त से 9 सितंबर तक रद्द रहेगी।
* गाड़ी 17008 दरभंगा- चर्लापल्ली एक्सप्रेस 29 व 12 सितंबर को रद्द रहेगी।
* गाड़ी 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 28 अगस्त को रद्द रहेगी।
* गाड़ी 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द रहेगी।
* गाड़ी 07051 चर्लापल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द रहेगी।
* गाड़ी 07052 रक्सौल-चर्लापल्ली एक्सप्रेस 2 सितंबर को रद्द रहेगी।
* गाड़ी 07005 चर्लापल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस 1 सितंबर को रद्द रहेगी।
* गाड़ी 07006 रक्सौल-चर्लापल्ली एक्सप्रेस 4 सितंबर को रद्द रहेगी।
* गाड़ी 12767 नांदेड़-संतरगाछी एक्सप्रेस 8 सितंबर को रद्द रहेगी।
* गाड़ी 12768 संतरगाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 10 सितंबर को रद्द रहेगी।
* गाड़ी 13425 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस 6 सितंबर को रद्द रहेगी।
* गाड़ी 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस 8 सितंबर को रद्द रहेगी।
* गाड़ी 20822 संतरगाछी-पुणे एक्सप्रेस 6 सितंबर को रद्द रहेगी।
* गाड़ी 20821 पुणे-संतरगाछी एक्सप्रेस 8 सितंबर को रद्द रहेगी।
बीच में रद्द होने वाली
* 23, 25 अगस्त से 1, 8 व 9 सितंबर तक गाड़ी 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला और दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।
* दिनांक 24, 26 अगस्त से 2, 9, 10 सितंबर को 13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस दुर्ग व राउरकेला के बीच रद्द रहेगी।
देरी से रवाना होने वाली
* 24 अगस्त को गाड़ी 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से चलेगी।
* 26 अगस्त व 1 और 8 सितंबर को गाड़ी 12262 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से रवाना होगी।
* 26, 28 अगस्त व 9 सितंबर को गाड़ी 12261 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-हावड़ा एक्स. 6 घंटे देरी से रवाना होगी।
* 28 व 30 अगस्त को 12222 हावड़ा-पुणे एक्स. 5 घंटे देरी से रवाना होगी।
* 30 अगस्त को ट्रेन 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
* 30 अगस्त व 1 और 8 सितंबर को गाड़ी 12221 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से रवाना होगी।
* 1 सितंबर को गाड़ी 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से रवाना होगी।
इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
इन तारीखों को नोट कर लीजिए, दिनांक 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त व 8 सितंबर को गाड़ी 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस व्हाया कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड, ईब होकर चलेगी।
दिनांक 26, 28, 30 अगस्त व 1, 8, 9 सितंबर को गाड़ी 18478 योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस व्हाया ईब, झारसुगुड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी व कटक होकर चलेगी।
मालखाने से एक करोड़ से ज्यादा के आभूषण गायब! पुलिस बोली- बंदर ले गए, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft