रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्वर्गीय मां बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर बालोद जिले के भरदा (टटेंगा) गांव में पार्क बनाया गया था। इस पार्क को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। जिसके बाद सूबे की राजनीति गर्म हो गई है।
इस मामले को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साय सरकार और जिला प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि, ये कुछ भी कर सकते हैं। इनका स्तर आप नाप नहीं सकते है। ये लोग किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं।
बिंदेश्वरी बघेल पार्क जानिए क्यों हुआ सील
बालोद प्रशासन को शिकायत मिली थी कि, पार्क परिसर और उसमें संचालित कैंटीन में अवैध रूप से बिजली की खपत हो रही है। जांच के बाद पाया गया कि, निम्न दाब विद्युत लाइन से डायरेक्ट हुकिंग कर तीन फेस सप्लाई का इस्तेमाल हो रहा था। इस आधार पर डौंडीलोहारा SDM के नेतृत्व में बिंदेश्वरी बघेल पार्क को सील कर दिया गया है। जांच के दौरान 14 हजार 860 वॉट का अवैध लोड दर्ज किया गया है। मौके से 659 MM का चार कोर केबल, 50 मीटर वायर और अन्य उपकरणों को जव्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि, पार्क परिसर में संचालित कैंटीन के जिम्मेदार और कांग्रेस नेता राजेश साहू, जो कि पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं, उनके खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
कब हुआ था लोकार्पण
वर्ष 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पार्क का विधिवत लोकार्पण किया था। अपनी मां की प्रतिमा का अनावरण भी किया था। भरदा गांव में स्थित इस पार्क का नाम बघेल की दिवंगत माता के सम्मान में 'बिंदेश्वरी बघेल पार्क' रखा गया था, जो स्थानीय लोगों के लिए एक सार्वजनिक स्थान और मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित है।
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft