मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बतौर वित्त मंत्री अपना चौथा बजट पेश करते हुए सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की घोषणा कर दी है। पुरानी पेंशन योजना बहाली पर अधिकारियों और कर्मचारियों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है।
कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में बजट देखने के लिए कर्मचारी संघों और आम नागरिकों में उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी स्क्रीन पर कर्मचारी एक साथ बजट का लाइव देखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट पेश किया, आपको बता दें कि इस घोषणा से 2004 के बाद की भर्ती वाले करीब 2.95 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा सीएम भूपेश बघेल ने की है।
कर्मचारी संघ के नेता विजय झा ने बताया कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित का पूरा ध्यान रखा है। पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी गई है। भूपेश बघेल ने प्रदेश के ढाई लाख से अधिक कर्मचारी और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित कर दिया है। सरकार के ऐसे जनहितकारी निर्णय से न सिर्फ हमें, बल्कि सरकार को भी फायदा पहुँचने वाला है। हमारी मांगों को मुख्यमंत्री ने सुना है। हम रहें न रहें, आज से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम हमेशा रहने वाला है।
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft