रायपुर. महादेव सट्टा एप के मामले में रिकवरी का लेखाजोखा करने वाले नीतीश दीवान को ईडी की विशेष अदालत ने 3 दिनों की ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है. उसे 26 फरवरी को कोर्ट में दोबारा पेश किया जाएगा.
ईडी की टीम महादेव सट्टा एप के मामले में पूर्व में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. उनसे पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में कई और लोगों का नाम सामने आता जा रहा है. इसी कड़ी में जांच से पता चला कि नीतीश दीवान भी इस गतिविधि से जुड़ा हुआ है. उस पर महादेव एप की रिकवरी का लेखाजोखा समेत ऐप प्रमोटर सौरभ के बड़े भाई के साथ मिलकर बॉलीवुड के प्रतिष्ठित आइफा अवार्ड के दौरान एप के प्रमोशन करने का भी आरोप है.
यही नहीं, दुबई में हुई सक्सेस पार्टी में शामिल फिल्मी सितारों को नगदी पैसे देने का भी है आरोप है. पुख्ता सबूत मिलने के बाद ईडी ने नीतीश दीवान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था. फिर उसे बीते 15 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था. उससे पूछताछ व कस्टडी में लेने के बाद रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया गया था.
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft