Saturday ,June 07, 2025
होमछत्तीसगढ़1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर हुआ ढेर, बीजापुर के नेशनल पार्क में सुरक्षाबलों ने मार गिराया, अब तक 403 मारे गए...

1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर हुआ ढेर, बीजापुर के नेशनल पार्क में सुरक्षाबलों ने मार गिराया, अब तक 403 मारे गए

 Newsbaji  |  Jun 05, 2025 11:10 PM  | 
Last Updated : Jun 05, 2025 11:10 PM
सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली को मार गिराया
सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली को मार गिराया

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकर मार गिराया है। STF, DRG और COBRA की संयुक्त टीम तैनात की गई थी। इस संयुक्त अभियान में सेंट्रल कमेटी मेम्बर 1 करोड़ के इनामी सुधाकर को ढेर कर दिया गया है और वर्ष 2004 में आंध्रप्रदेश सरकार और नक्सलियों के बीच शांति वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। घटनास्थल से एक AK-47 हथियार बरामद हुआ है। 

वांटेड नक्सली का ढेर
केंद्रीय कमेटी मेंबर नर सिंहाचलम उर्फ सुधाकर तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था। जिस पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। मृत नक्सली कैडर की पहचान केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर के रूप में की गई है। गौतम एक कुख्यात नक्सली नेता था, जो कई हिंसक घटनाओं के लिए जिम्मेदार था। जिनमें कई निर्दोष आदिवासी नागरिकों की मृत्यु और सुरक्षा बलों के जवानों की शहादत हुई थी। इसके अतिरिक्त, नक्सली वैचारिक प्रशिक्षण समिति (RePOS) का प्रभारी होने के नाते, गौतम युवाओं को हिंसक और राष्ट्रविरोधी विचारधारा के ज़रिए गुमराह करने में भी सक्रिय था।

गौतम उर्फ सुधाकर का प्रोफ़ाइल
मृत नक्सली नरसिम्हा चालम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर उर्फ आनंद उर्फ चंटी बालकृष्ण उर्फ रामाराजू उर्फ अरविंद उर्फ सोमन्ना था। इसकी आयु 67 वर्ष (2025 के अनुसार) थी। यह ग्राम प्रगदावरम, मण्डल चिंतलपुडी, जिला पश्चिम गोदावरी, आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। अपने कैडर में केंद्रीय समिति सदस्य, प्रभारी, RePOS (रिवोल्यूशनरी पॉलिटिकल स्कूल), सेंट्रल रीजनल ब्यूरो, भाकपा (माओवादी) था तो वहीं पुलिस ने कहा कि, सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और शेष नक्सली कैडरों से अपील की है कि, वे हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ें। 

बता कि, वर्ष 2024–2025 तक की अवधि में अब तक बस्तर रेंज में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 403 से अधिक नक्सली कैडरों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft