बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों बेरहमी से हत्या कर दी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस मामले की जांच की जा रही है.
बता दें कि पूरा मामला बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र का है. यहां के छूटवाही गांव में जोगा मांडवी और हूंगा मांडवी रहते थे. बुधवार की रात नक्सलियों ने इन दोनों की हत्या कर दी. वहीं इसे लेकर पर्चा भी फेंका गया है.
आरोप लगाया गया है कि ये दोनों नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुखबिरी करते थे. इधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है. आपको बता दें कि नक्सली आए दिन इस तरह ग्रामीणों पर मुखबिरी करने का आरोप लगाकर हत्याएं करते रहे हैं. बीते दिनों ही कुटरू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft