रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। सत्र 18 जुलाई तक चलेगा। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार सरकार प्रथम अनुपूरक बजट नहीं लाएगी। वहीं इस सत्र के बाद विधानसभा का पता भी बदल जाएगा। विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र नवा रायपुर के नवनिर्मित विधानसभा भवन में लगाने की तैयारी जोरो पर है।
पक्ष-विपक्ष ने लगाए कई सवाल
छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा की सीटें है। जिसमें वर्तमान में भाजपा के 54, कांग्रेस के 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक विधायक शामिल है। इस सत्र में 5 बैठकें होंगी, जिसके लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं। विधानसभा में विपक्ष के साथ सत्तापक्ष के विधायकों के भी तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं। भाजपा सरकार का करीब डेढ़ वर्ष का कार्याकल पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार भाजपा सरकार में हुई गड़बड़ियों के सवाल को प्रमुखता से विपक्ष सदन में उठाएगा।
तीखें सवालों की होगी बौछार
मानसून सत्र में किसानों को खाद बीज की समस्या, कानून व्यवस्था, युक्तियुक्त करण, कानून व्यवस्था, पेड़ की कटाई, अवैध रेत और अवैध शराब सहित अन्य मुद्दों को लेकर सवाल लगे हैं। इसके साथ भारत माला परियोजना में हुए भ्रष्टाचार पर इस बार भी सदन गरमा सकता है। ऐसे में सदन के अंदर हंगामा होने की पूरी संभावना है।
रेलवे की ताकत बनीं महिलाएं: संचालन, सुरक्षा और सेवा में निभा रहीं बड़ी भूमिका
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft