मौसम में एक बार फिर से बदलाव महसूस किया जा रहा है. मानसून में ब्रेक लग गया है. वहीं दूसरी ओर तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3-4 दिनों तक इसी तरह का मौसम होने की संभावना जताई जा रही है.
धूप के कारण उमस भी लग रहा है. रायपुर, बिलासपुर संभाग में गर्मी तो बस्तर व सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना जताई जा रही है. शनिवार को दिनभर मौसम में बदलाव देखा गया. कभी धूप तो कभी छाव देखने को मिला. रविवार को भी ऐसा ही होने की संभावना है.
अभी बना हुआ है सिस्टम
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी भी सिस्टम बना हुआ है. एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिमी मध्यप्रदेश के मध्य भाग में बना हुआ है और इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है.
इसके गुजरात की तरफ बढ़ने की संभावना है. इस सिस्टम के असर से प्रदेश के सरगुजा संभाग में हल्की बारिश हो सकती है. प्रदेश में फिर से एक बार मानसून सक्रिय होने की संभावना है.
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft