छत्तीसगढ़. मौसम विभाग ने प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है. बीते हफ्ते भीषण गर्मी प्रदेश भर में महसूस किया जा रहा था. लेकिन एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है. लगातार बारिश से मौसम में ठंढ़क है. कल से ही गरज के साथ बादल बरस रहे है. जिससे लोगों को राहत मिली है. बारिश से किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान देखी जा सकती है. सुबह से शाम व रात में झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बहुत सारे सिस्टम एक साथ एक्टिव है.
जिसके असर से प्रदेश में बारिश हो रही है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर-पूर्व में 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई में साइक्लोन बना हुआ है. जिसके प्रभाव से बारिश हो रही है. आने वाले 24 घंटे में इसके प्रभाव से निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है.
एक द्रोणिका भी उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश व उससे लगे तेलंगाना के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. वहीं एक द्रोणिका उत्तर प्रदेश बिहार होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनने की संभावना है. जिससे बारिश की संभावना भी बढ़ी है.
यहां जारी है यलो अलर्ट
रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बालोद, बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, कांकेर, महासमुंद, रायगढ़, अंबिकापुर में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है.
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft