रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले और राजस्थान के जैसलमेर, कोटा व मध्यप्रदेश के रायसेन और सिवनी में मानसून द्रोणिका का निम्न दाब का केंद्र बन गया है। यह दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर अंडमान सागर तक स्थित है। इससे छत्तीसगढ़ के दुर्ग व बीजापुर जिले में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां अति बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।
रायपुर मौसम विभाग से मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा का कहना है कि, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तटीय ओड़िसा और तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इनके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की व मध्य वर्षा होने की संभावना है।
दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ छीटे पड़ेंगी। वहीं छत्तीसगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं, प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिले के एक दो स्थानों पर अति बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft