धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में बिस्किट से भरी चलती मेटाडोर में अचानक आग लग गई. इस घटना में पूरी बिस्किट व गाड़ी जलकर खाक हो गई. वहीं ड्राइवर ने जैसे-तैसे गाड़ी रोकी और कूदकर अपनी जान बचाई. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है.
घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है. थाने से करीब 200 मीटर दूर आयशर कंपनी की मेटाडोर में ये घटना हुई है. दरअसल, रायपुर से बिस्किट लेकर ये गाड़ी नगरी जा रही थी. तभी ड्राइवर राजेश निषाद ने देखा कि गाड़ी से धुआं उठ रहा है. जैसे-तैसे उसने सड़क किनारे गाड़ी रोकी. तब तक देखते ही देखते आग तेजी से फैल चुकी थी.
कुछ ही देर में पूरी मेटाडोर व उसमें रखी बिस्किट जल गई. वहीं तब तक आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी. उन्होंने पुलिस को फोन किया. कुछ ही देर में पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर दमकल वाहन के साथ पहुंच गए. इसके बाद आग को बुझाने की कवायद शुरू की गई.
हालांकि आग के काबू में आने तक सामान जलकर खाक हो गए थे. मेटाडोर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी. माना जा रहा है कि भीषण गर्मी के बीच शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी और तेजी से फैल गई होगी. बहरहाल मामले की जांच की जा रही है.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft