बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. यहां नक्सलियों के डिप्टी कमांडर को गिरफ्तारा किया गया है. वह छत्तीसगढ़ के साथ ही तेलंगाना पुलिस के भी वांछितों की सूची में शामिल था. वह दोनों राज्यों की कई नक्सली वारदात में शामिल रहा है.
बता दें कि नक्सल डिप्टी कमांडर सोढ़ी देवा प्रतिबंधित संगठन सीपीआई नक्सली पार्टी मिलिशिया का सक्रिय सदस्य है. वह कोमाटपल्ली बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वह 2019 में इस नक्सल संगठन से जुड़ा था. इसके बाद पिछले साल उसे कोमाटपल्ली आरपीसी मिलिशिया का डिप्टी कमांडर बनाया गया.
इन वारदात में रहा है शामिल
अगस्त 2022 में चेरला मंडल के पुसुगुप्पा वन क्षेत्र में प्रेशर बम प्लांट किया था. इसका उद्देश्य सर्चिंग पर निकलने वाले जवानों को मारना था. इसके अलावा भी कई अन्य वारदात में उसकी भूमिका रही है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft