रायपुर. छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सत्ताधारी कांग्रेस से लेकर विपक्षी दल बीजेपी के दिग्गज नेता प्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब 13 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आएंगे. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने यह जानकारी साझा की गई है. इसके तहत उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. बहरहाल उन्होंने उनका दौरा कार्यक्रम कहां है, इसका खुलासा नहीं किया है. इसके साथ ही कार्यक्रम किस तरह होगा, इस पर संशय बना हुआ है. यह जनता के बीच सभा आयोजित करने को लेकर है या संगठन के पदाधिकारियों को चुनाव के लिए तैयारी करने को लेकर है यह जल्द ही पता चलेगा.
बहरहाल कांग्रेस के प्रदेश से लेकर स्थानीय पदाधिकारी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं. वैसे भी कार्यक्रम किसी भी तरह का हो, संगठन के पदाधिकारियों की बैठक तो तय है. ऐसे में सभी इसके लिए तैयारी में जुट गए हैं.
लगातार चल रहा दौरा
विधानसभा चुनाव चुनाव नजदीक आने के साथ ही दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा लगातार जारी है. इसमें बीजेपी से लेकर कांग्रेस के नेता शामिल हैं. हालांकि अब तक बीजेपी दिग्गजों का ही दौरा ज्यादा हुआ है. इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो बार तो पीएम मोदी एक बार यहां का दौरा कर चुके हैं. प्रधानमंत्री अभी फिर रायगढ़ आ रहे हैं.
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft