Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य आगाज़, मनोज तिवारी और स्वप्नील जायसवाल ने बांधा समां...

मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य आगाज़, मनोज तिवारी और स्वप्नील जायसवाल ने बांधा समां

 Newsbaji  |  Feb 15, 2026 10:46 AM  | 
Last Updated : Feb 15, 2026 10:46 AM
मैनपाट महोत्सव का आगाज, तीन दिनों तक होगे कई कार्यक्रम
मैनपाट महोत्सव का आगाज, तीन दिनों तक होगे कई कार्यक्रम

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ कहे जाने वाले मैनपाट में रोपाखार जलाशय के समीप आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 (Mainpat Festival 2026) का भव्य आगाज़ हुआ। महोत्सव के पहले दिन भोजपुरी सुपरस्टार व सांसद मनोज तिवारी की प्रस्तुति ने हजारों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मनोज तिवारी के गीतों पर झूमा पंडाल
सांसद मनोज तिवारी ने ‘ओ राजा जी एकरे त रहल हो’, ‘हां जरूरत महूरत खुबसूरत हो’ और सुपरहिट गीत ‘ही ही हंस देहली रिंकिया के पापा’ जैसे लोकप्रिय भोजपुरी गीतों से समां बांध दिया। उनके मंच पर आते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट सज रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जिले को दी गई, 500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने ‘छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा हमको आज लग रहा है’ गीत गाकर दर्शकों का अभिवादन किया।

सरगुजा अंचल से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बना चुके स्वप्नील जायसवाल ने पहले दिन स्थानीय कलाकार के रूप में शानदार प्रस्तुति दी। उनकी सशक्त और प्रभावशाली आवाज़ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वप्नील की प्रस्तुति ने यह साबित किया कि सरगुजा की प्रतिभा राष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बना रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft