रायपुर. महतारी वंदन योजना का आवेदन कर 7 मार्च का इंतजार कर रहीं महिलाओं को अब और इंतजार करना पड़ेगा. जी हां, पीएम मोदी इसका शुभारंभ करने वाले हैं, लेकिन 7 तारीख को वे समय नहीं दे पा रहे हैं. लिहाजा अब राशि अंतरित करने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.
माना जा रहा है कि 10 या फिर 11 मार्च को ये कार्यक्रम होगा, जिसमें न सिर्फ पीएम मोदी ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, बल्कि बटन दबाकर महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे. इसके साथ ही राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्य समारोह के अलावा प्रदेशभर के जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित होगा.
इन कार्यक्रमों में प्रोजेक्टर के जरिए पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी होगा. आपको बता दें कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र यानी मोदी की गारंटी में इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर वादा किया था. इसमें कहा गया था कि प्रदेश की महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे. वहीं सरकार गठन के बाद 8 मार्च को योजना की शुरुआत करने की जानकारी देते हुए इसके लिए आवेदन देने की शुरुआत की गई थी. वहीं तय योजना के अनुसार, 7 मार्च को ही खाते में पैसे आने की बात कही गई थी.
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft