रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से करेंगे. इधर, राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भी कार्यक्रम शुरू हो गया है. मंच पर सीएम विष्णुदेव साय महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत अन्य दिग्गज नेताओं की मौजूदगी है. चंद घंटे के बाद प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 1-1 हजार रुपये अंतरित कर दिए जाएंगे.
बता दें कि मोदी की गारंटी के तहत बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी किया था. इसमें एक बेहद महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन योजना थी. सरकार गठन के साथ ही पहली घोषणा इसी को लेकर की गई. इसके बाद ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरने की कवायद शुरू की गई.
वहीं शुरुआत में 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर इसके शुभारंभ करने की योजना थी. प्रधानमंत्री मोदी के पास समय नहीं होन से इसे आगे बढ़ाया गया था. वहीं अब आज राशि हस्तांतरित करने ये कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जल्द ही सभी पात्र हितग्राही महिलाओं के खाते में पैसे डाल दिए जाएंगे.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft