कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांवारावा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 6 महिलाएं घायल हो गईं। हादसा उस वक्त हुआ, जब यात्रियों से भरे एक ऑटो को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे। सभी लोग ग्राम बिलारो में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव करहीपारा छिंदिया लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम सांवारावा के पास सामने से आए पिकअप वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
3 महिलाओं की मौके पर मौत
हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फुलकुंवर, उम्र 50 वर्ष, रामबाई, उम्र 60 वर्ष और फुलकुंवर, उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों मृतक महिलाएं करहीपारा छिंदिया की निवासी बताई गई हैं।
6 महिलाएं घायल, इलाज जारी
दुर्घटना में 6 महिलाएं घायल हुई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पिकअप चालक हादसे के बाद फरार
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और पिकअप वाहन की तलाश में जुटी हुई है। दुर्घटना के कारणों और वाहन की गति समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद करहीपारा छिंदिया सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जामुल के शिव शक्ति तालाब में डूबे युवक का शव SDRF ने किया रेस्क्यू, नहाने के दौरान हुआ हादसा
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर UP ATS का शिकंजा, लखनऊ समेत 15 जिलों में ताबड़तोड़ दबिश
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft