भिलाई। भिलाई के थाना जामुल क्षेत्र के शिव शक्ति तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे 32 वर्षीय युवक का शव SDRF दुर्ग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, मनी जंघेल (32), निवासी घासीदास नगर जामुल, शिव शक्ति तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना कार्यालय जिला सेनानी, नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं दुर्ग को दी गई।
सूचना मिलते ही SDRF दुर्ग की रेस्क्यू टीम तत्काल शिव शक्ति तालाब पहुंची। टीम के अनुभवी डीप डाइवर्स राजकुमार यादव और चंद्र प्रताप ने गहरे पानी में सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने युवक को पानी में तलाश कर बाहर निकाला।
जामुल पुलिस को सौंपा गया शव
रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद मृतक के पार्थिव शरीर को मर्ग पंचनामा और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए जामुल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर UP ATS का शिकंजा, लखनऊ समेत 15 जिलों में ताबड़तोड़ दबिश
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft