रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में अब कवर्धा में हुई साधराम यादव की हत्या का मामला गूंजा है. इस मामले की जांच भी सीबीआई से कराए जाने की मांग को लेकर हुई चर्चा के बाद हंगामा मचा हुआ है. एक दिन पहले बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुवनेश्वर साहू के मामले में सरकार ने सीबीआई जांच का ऐलान किया था.
बता दें कि साधराम यादव हत्याकांड मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए कांग्रेस के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया. इसे लेकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी विधायक सदन के गर्भगृह तक पहुंच गए. ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया.
जमकर की नारेबाजी
निलंबन की इस घोषणा के बाद कांग्रेसी सदस्य विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने पहुंच गए. वहां बैठकर वे नारेबाजी करने लगे. दरअसल, ये मामला सदन में शून्यकाल के दौरान उठा.
इस संबंध में कांग्रेसी विधायकों का कहना था कि जब बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराई जा सकती है तो इस मामले की जांच क्यों नहीं. इसके साथ ही दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. कांग्रेसी विधायक खड़े होकर नारेबाजी करने लगे. इसी दौरान वे गर्भगृह में पहुंचे थे.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft