Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़झीरम घाटी कांड के मामले में कांग्रेस का एक्शन, पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित...

झीरम घाटी कांड के मामले में कांग्रेस का एक्शन, पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

 Newsbaji  |  Jan 11, 2026 04:22 PM  | 
Last Updated : Jan 11, 2026 04:22 PM
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी की मुश्किलें थम नहीं रही है। उनके झीरम घाटी कांड पर दिए बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने पहले उन्हें प्रवक्ता के पद से हटाया और अब उन्हें पार्टी से ही निष्कासित कर दिया गया है। विकास तिवारी को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, विकास तिवारी ने झीरम घाटी कांड के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। इतना ही नहीं विकास ने भाजपा के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी रहे जे.पी नड्डा का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। उनके इस बयान के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मच गया था। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर विकास तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

विकास तिवारी की तरफ से कारण बताओ नोटिस का जवाब भी दिया गया था, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विकास तिवारी का जवाब संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने आदेश जारी करते हुए उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft