Wednesday ,June 18, 2025
होमछत्तीसगढ़IIT दिल्ली में सक्ती के ईसान विनय सोनी का हुआ चयन, OBC वर्ग में थी 478 रैंक...

IIT दिल्ली में सक्ती के ईसान विनय सोनी का हुआ चयन, OBC वर्ग में थी 478 रैंक

 Newsbaji  |  Jun 18, 2025 05:59 PM  | 
Last Updated : Jun 18, 2025 05:59 PM
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ जिले के रहने वाले छात्र का IIT दिल्ली में चयन
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ जिले के रहने वाले छात्र का IIT दिल्ली में चयन

सक्ती/रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के निवासी ईसान विनय सोनी का आईआईटी दिल्ली में चयन हुआ है। उन्होंने JEE एडवांस में शानदार प्रदर्शन किया। JEE मेन में 99.75 प्रतिशत के साथ AIR 3831 प्राप्त की और फिर JEE एडवांस में अपना शानदार प्रदर्शन किया है। AIR 2610 व OBC कैटगरी रैंक 478 अंक प्राप्त किए। विनय शुरु से ही मेधावी छात्रों में गिनती होती थी, यहीं वजह है कि उन्होंने 10वीं और 12वीं में लगभग 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। 

सक्ती निवासी ईसान विनय ने बताया कि, वो कई बार NDA की परीक्षा को भी पास कर चुके है और लगातार अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के कारण ही, वो आज इस मंजिल तक पहुंच पाए है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने से परीक्षाओं के प्रति जो डर होता है वो कम हो जाता है और हम अच्छा प्रदर्शन कर पाते है। हमें हर परीक्षा से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। ईसान ने अपनी सफलता के लिए सक्ती और सकर्रा में संचालित गुंजन एजुकेशन सेंटर के संचालक नितिन एवं नवनीत सोनी और मनीष सोनी व अपने माता-पिता को इसका श्रेय दिया है। 

लगातार पढ़ाई करने के अलावा ईसान कला स्पोर्टस में भी गहरी रुचि रखते है। वह कई तरह के खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते रहते है। उनका सबसे पसंदीदा खेल किक्रेट है। इसके अलावा पियानो कॉप्टीशन में भी कई प्रमाण पत्र हासिल कर चुके है। 
   
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft