रायपुर. Ind vs Aus in Raipur: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा टी 20 सीरीज का चौथा मैच छत्तीसगढ़ के लोगों और रायपुरियंस के लिए खास होने जा रहा है. वीर शहीद नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ये मैच खेला जाएगा. टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है. स्टूडेंट्स को यह महज 1000 रुपये में मिलेगा. आज से ये टिकट मिलना शुरू हो गया है. बलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में इसके लिए टिकट काउंटर शुरू कर दिया गया है. यहां अपने स्कूल-कॉलेज से मिला आई कार्ड दिखाकर रियायती दर पर टिकट प्राप्त कर सकते हैं.
हार्ड कॉपी भी उपलब्ध
यही नहीं, जिन्होंने पेटीएम के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कराया है उन्हें हार्ड कॉपी भी यहां मिलेगी. ऐसे में जिन्होंने मैच देखने के लिए एप के जरिए टिकट कटा लिया है, उन्हें भी यहां पहुंचना होगा. तब आपको हार्ड कॉपी मिलेगी, जिसे दिखाकर मैच वाले दिन स्टेडियम में दाखिल हो सकेंगे.
पेटीएम से बुक करें टिकट
यूपीआई और ऑनलाइन पेमेंट बैंक एप पेटीएम के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कराया जा सकता है. यहां आप पैकेज, अपनी क्षमता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग की कीमतों वाला टिकट ले सकते हैं.
टिकटों की देखें संशोधित दर
बाहर का खाना नहीं, ये हैं रेटलिस्ट
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft