रायपुर. छत्तीसगढ़ की आईएएस अफसर रानू साहू को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर रायपुर के विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां 14 दिनों की रिमांड मांगी गई. लेकिन, कोर्ट ने उन्हें 3 दिनों के रिमांड की मंजूरी दी है. अब इन 3 दिनों तक अफसर उनसे पूछताछ करेंगे.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर हुए कोल स्कैम के मामले में आईएएस रानू साहू का नाम पर सामने आया था. इसके बाद ईडी के अफसरों ने कई चरणों में उनके कार्यालय, निवास आदि में छापेमारी की थी.
इस दौरान कई अहम सबूत जुटाए गए. हाल ही में एक बार फिर उनके निवास पर छापेमारी की गई. इसके बाद उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया. उसी दिन विशेष कोर्ट में पेश भी किया गया.
रायगढ़ कलेक्टर रहने के दौरान छापेमारी
बता दें कि आईएएस रानू साहू वर्तमान में कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ हैं. पूर्व में वे रायगढ़ जिले की कलेक्टर थीं. उसी दौरान कोयला परिवहन में अवैध वसूली व मनी लॉड्रिंग का मामला सामने आया था. इसी कड़ी में कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ ही आईएएस रानू साहू के यहां भी छापेमारी कर अहम साक्ष्य जुटाए गए थे.
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft