Friday ,May 30, 2025
होमछत्तीसगढ़IAS अन्बलगन पी और अलरमेलमंगई डी को केन्द्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कैबिनेट समिति ने जारी किया आदेश...

IAS अन्बलगन पी और अलरमेलमंगई डी को केन्द्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कैबिनेट समिति ने जारी किया आदेश

 Newsbaji  |  May 29, 2025 09:58 AM  | 
Last Updated : May 29, 2025 10:03 AM
केन्द्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी
केन्द्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के दो IAS अधिकारियों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2004 बैच के अन्बलगन पी को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में ज्वाइंट सेकरेट्री बनाया गया है। वहीं, वर्ष 2004 बैच की उनकी पत्नी और IAS अधिकारी अलरमेलमंगई डी को आयुष विभाग में ज्वाइंट सेकरेट्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इन दंपति के अलावा कई अन्य अधिकारियों को नियुक्ति सौंपी गई है।

वर्ष 2004 बैच के है IAS 
बता दे कि, अन्बलगन पी UPSC-2003 निकालकर 2004 बैच के IAS बने। उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ, उन्होंने 6 सितंबर 2004 को IAS की सेवा ज्वाइन की। अंबलगन पी दंतेवाड़ा, कोरिया और बिलासपुर जिला पंचायत के CEO रहे है। उसके बाद जांजगीर, जगदलपुर और बिलासपुर के कलेक्टर रहे है। माइनिंग डायरेक्टर के साथ ही वे स्टेट माईनिंग कारपोरेशन के MD रहे। इसके बाद हेल्थ डायरेक्टर, डायरेक्टर जनसपंर्क, एमडी मार्कफेड रहे। वर्ष 2019 में उनका प्रमोशन सचिव पर हुआ। फिर खनिज सचिव, PHE सचिव के अलावा जल संसाधन विभाग के सचिव रहें है। फिलहाल वो केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

वहीं, अलरमेलमंगई डी ने UPSC-2003 निकाला था। उन्हें 2004 बैच व छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ था। उन्होंने 6 सितंबर 2004 को IAS की सर्विस ज्वाइन की। अलरमेलमंगई डी कांकेर, महासमुंद, रायगढ़ जिलों की कलेक्टर रहीं है। वे संचालक संचालनालय भौमिकी व खनिकर्म भी रहीं। सचिव नगरीय प्रशासन विभाग व संचालक नगरीय प्रशासन विकास विभाग, सचिव उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व रोजगार विभाग रहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य की पहली वर्तमान में वे केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft