दिल्ली। भारत में कोरोना एक बार फिर से पांव पसार रहा है। कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अब तक 1200 एक्टिव मरीज मिले है, जिसमें 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है। AIIMS पटना में डॉक्टर समेत 7 पॉजिटिव मरीजे मिले है। साथ ही राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मृतक की संख्या 12 पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को 78 वर्ष के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
कोविड-19 केसों की संख्या
देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 1200 पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस 430 मरीज है। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां 325 मरीज हैं। इनमें से 316 मरीज सिर्फ मुंबई में हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र में 66, कर्नाटक में 36, गुजरात में 17, बिहार में 5 और हरियाणा में 3 नए मरीज सामने आए हैं। नॉर्थ-ईस्ट में भी कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली ऐसे राज्य हैं, जहां पिछले एक सप्ताह में सबसे अधिक नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft