रायपुर, छत्तीसगढ़ वन विभाग के टेंडर गड़बड़ी की प्रारंभिक जांच में 09 अधिकारियों को दोषी पाया गया है। इनमें 6 IFS (भारतीय वन सेवा) के अधिकारी हैं और 3 राज्य वन सेवा के अधिकारी शामिल है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में इन अधिकारियों को दोषी पाया गया है। उन्हें नोटिस दी गई है, जवाब आने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष ने उठाया था मुद्दा
सदन में प्रश्नकाल के समय नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के सवाल के जवाब में वन मंत्री ने बताया कि यह सही है कि 37 में से 33 निविदाओं में गडबड़ी पाई गई है। इसमें भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया।
वन विभाग के दोषी अधिकारी
विभाग के दोषी अधिकारियों में 6 IFS अधिकारी हैं। इनमें धमतरी के तत्कालीन DFO अमिताभ बाजपेयी, विष्णु नायर, आयुष जैन, एसटाइलो मंडावी, विजया कुर्रे का नाम शामिल है। तीन राज्य वन सेवा के अधिकारी शामिल हैं। हालांकि, प्रश्नोतरी में दोषी IFS अधिकारियों की संख्या 7 दी गई है। लेकिन वन मंत्री ने सदन में संशोधित जवाब में IFS अधिकारी की संख्या 6 और राज्य वन सेवा के अधिकारियों की संख्या तीन बताया है।
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft