रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब रविवार को यहां अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई है. इसे बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां लगी हुई हैं. लाखों का सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है.
बता दें कि घटना रविवार की दोपहर हुई है. भनपुरी में अगरबत्ती की एक फैक्ट्री है. यहां दिन में काम चल रहा था. तभी धुआं उठता दिखा. देखते ही देखते आग भड़क उठी और धीरे-धीरे यहां रखे सामान को चपेट में लेती चली गई. आनन-फानन में यहां के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कवायद शुरू की.
इसके साथ ही दमकल व पुलिस को भी सूचना दे दी गई. कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों समेत अमला यहां पहुंच गया. साथ ही खमतराई थाने से पुलिस की टीम पहुंची. इसके साथ ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. बहरहाल आग को पूरी तरह से काबू करने के लिए कवायद जारी है. हालांकि अभी तक आग लगने की वजह और हुए नुकसान का अधिकृत रूप से आंकड़ा सामने नहीं आया है. अभी पूरा जोर आग को काबू करने में दिया जा रहा है.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft