Sunday ,March 08, 2026
होमछत्तीसगढ़विष्णु मंत्रिमंडल का विस्तार, गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब बने मंत्री, 14 मंत्रियों वाला पहला कैबिनेट...

विष्णु मंत्रिमंडल का विस्तार, गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब बने मंत्री, 14 मंत्रियों वाला पहला कैबिनेट

 Newsbaji  |  Aug 20, 2025 12:41 PM  | 
Last Updated : Aug 20, 2025 02:44 PM
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार डेढ़ वर्ष के बाद विष्णु कैबिनेट का विस्तार हुआ।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार डेढ़ वर्ष के बाद विष्णु कैबिनेट का विस्तार हुआ।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन नए चेहरों को शामिल किया है। राजभवन के मंडपम में आयोजित समारोह में विधायक गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बता दें कि, इन तीन मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले विष्णु देव साय मंत्रिमंडल में सीएम के साथ कुल 11 मंत्री थे। बताया जा रहा है कि, हरियाणा के फार्मूले को छत्तीसगढ़ में लागू कर तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। इस तरह से छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार कुल 14 मंत्री होंगे। 90 विधानसभा सीट 15 फीसदी का आंकड़ा लेकर ज्यादा से ज्यादा 13 मंत्री बनाए जा सकते थे। अब हरियाणा फार्मूले को फॉलो करते हुए कुल 14 मंत्री बनाए गए हैं।

जानिए कौन है गजेन्द्र यादव
वर्ष 1978 में गजेंद्र यादव का जन्म हुआ, शुरुआती पढ़ाई लिखाई दुर्ग में हुई। एम.ए. तक की पढ़ाई PTRSU रायपुर से की है। यादव समुदाय के नेता माने जाते हैं। वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में गजेंद्र यादव भाजपा से विधायक बनें। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अरुण वोरा को भारी मतों से हराया था। 

जानिए कौन है राजेश अग्रवाल
भाजपा विधायक व अब मंत्री राजेश अग्रवाल अंबिकापुर से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव में डिप्टी सीएम टी.एस सिंहदेव को हराया था, महज 94 वोटों से कांग्रेस के सिंहदेव को शिकस्त दी थी। वर्ष 2018 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वर्ष 2023 में पहली बार विधायक बनें। राजेश अग्रवाल व्यापार से जुड़े हैं, शुरुआती शिक्षा भोपाल में हुई। राजेश अग्रवाल के पास कुल 10 करोड़ रुपए की संपत्ति है, उनके खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है। 

जानिए कौन है गुरु खुशवंत साहेब
गुरु खुशवंत साहेब आरंग से भाजपा विधायक हैं, वर्ष 2023 में शिव कुमार डहरिया को हराकर विधायक बनें। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। उनकी सतनामी समाज में गहरी पकड़ है। सतनामी समाज के धर्मगुरु और प्रमुख नेता हैं। गुरु खुशवंत साहेब ने एम.टेक की पढ़ाई की है। वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय रहें हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 2.08 करोड़ रुपए है और उन पर लगभग 1.25 करोड़ रुपए का कर्ज है। किसी प्रकार का आपराधिक प्रकरण उनके खिलाफ दर्ज नहीं है। 

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, भाजपा कार्यकर्ता और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नए मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं है। वहीं नए मंत्रियों के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की गई।  
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft