रायपुर। राजधानी में आज कर्मचारी बड़ा प्रदर्शन करने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार 14 फीसदी महंगाई भत्ते की मांग को लेकर कर्मचारी एक बार फिर से प्रदर्शन करेंगे। यह आंदोलन महंगाई संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मचारी करेंगे। वहीं अपनी मांगों को लेकर सीएम निवास की ओर कूच करेंगे। वहीं पेंशनरों की मांग है कि महंगाई भत्त 31 प्रतिशत हो।
दरअसल, मांगों को लेकर कर्मचारी और पेंशनर आज आंदोलन करेंगे। कर्मचारी एक जगह सभा करने के बाद पैदल मार्च कर सीएम निवासी की ओर कूच करेंगे। प्रदर्शन कारी कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र और कई राज्य के कार्मचारियों और पेंशनरों को लाभ मिल रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ में अभी तक महंगाई भत्ते पर सरकार ने फैसला नहीं लिया है।
(TNS)
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft