Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़ED का छापा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर दबिश, भिलाई और रायपुर के निवास पर एक्शन...

ED का छापा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर दबिश, भिलाई और रायपुर के निवास पर एक्शन

 Newsbaji  |  Jul 18, 2025 08:53 AM  | 
Last Updated : Jul 18, 2025 08:53 AM
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ED की रडार पर, दबिश जारी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ED की रडार पर, दबिश जारी

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई व रायपुर स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, यह कार्रवाई राज्य में चर्चित शराब घोटाले से संबंधित है। यह पहला मौका नहीं है, जब ईडी ने भूपेश बघेल के ठिकानों पर छापा मारा है। पहले भी बघेल से जुड़े ठिकानों में छापेमार कार्रवाई की जा चुकी है। 

ईडी छापे की कार्रवाई की जानकारी खुद भूपेश बघेल के कार्यालय से सोशल मीडिया X पर साझा की गई है। उन्होंने लिखा "ED आ गई, आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में साहेब ने ED भेज दी है"। कांग्रेस पार्टी ने इस छापे की पुष्टि करते हुए अपने आधिकारिक ग्रुप में इसकी सूचना साझा की है। ईडी की टीम अब भी बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापामारी की कार्रवाई जारी है।

बता दें कि, इसके पहले मार्च 2025 में भी भूपेश बघेल के घर पर ईडी की टीम ने छापा मारा था। तब घर से कैश जब्त करने के बाद नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई गई थी। इस बीच छापेमारी कर लौट रही ईडी की टीम पर हमला भी किया गया था। अब फिर से ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। घर के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft