कोरबा. छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी है. कोरबा के बाद अब टीम जिले के ही कटघोरा पहुंची है, जहां के एक राइस मिलर के ठिकाने पर जांच की जा रही है.
अमूमन तड़के या सुबह छापेमारी के लिए जाने वाली ईडी की टीम दोपहर में कटघोरा पहुंची. यहां कटघोरा के राइसमिल एसोसिएशन के अध्यक्ष और व्यवसायी प्रशांत अग्रवाल के कसनिया स्थित काके ढाबा के सामने स्थित घर पर टीम ने दबिश दी.
यहां 3 महिलाओं व 2 पुरुष समेत कुल 5 अफसरों की टीम दस्तावेज खंगाल रही है. जबकि बाहर सुरक्षाकर्मियों को तैनात रखा गया है. आपको बता दें कि शुक्रवार को भी ईडी की अलग-अलग टीमों ने कोरबा के साथ ही दुर्ग, रायपुर व राजनांदगांव में भी एक साथ छापेमारी की थी.
दरअसल, ईडी नान घोटाले से संबंधित मामले में मिले इनपुट के आधार पर राइस मिलर्स के खिलाफ जांच कर रहा है. इस तरह की छापेमारी पहले भी की जा चुकी है. उसी के आधार पर अब नए ठिकानों और मिलर्स को निशाना बनाया गया है.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft