रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। सुबह करीब 8 बजकर 10 मिनट दो सेकेंड पर अंबिकापुर से 79 किमी WNW पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किमी थी। इस भूकंप की 82.44 लंबा था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
वहीं, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे। पोर्टब्लेयर में तो कई बार झटके महसूस किए गए।
महाराष्ट्र में भी आया था भूकंप
बता दे, इससे पहले महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 9 जून को सुबह 6 बजकर 24 मिनटर 40 सेकेंड पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप की गहराई 10 किमी थी। भूकंप कोल्हापुर के 154 किमी ENE पर आया था।
यहां पर कांप चुकी धरती
मिली जानकारी के अनुसार, 9 जून- नार्दर्न मरियाना द्वीप समूह के सायपान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसकी गहराई 10 किमी थी।
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft