राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के एक कर्मचारी ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक परमानंद प्रसाद उर्फ चंदू ने शुक्रवार को ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। दरअसल, यह घटना स्थानीय अंडरब्रीज के ऊपर स्थित रेल पटरी पर हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, परमानंद पिछले कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। वहीं, शुक्रवार को अचानक परमानंद ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही GRP पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव परीक्षण गृह भेज दिया है। अब संबंधित पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर परमानंद ने क्यों खुदकुशी की है।
वहीं, पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट की जांच के लिए लेटर को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। लेटर की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर परमानंद ने खुदकुशी क्यों की। फिलहाल GRP पुलिस ने मामले को पंजीबद्ध कर आगे की जांच में जुट गया है।
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft